फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में युवक को गोली मारी, घायल

Sat, 20 Dec 2014 08:53 PM IST
सहसवान (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेड़ के विवाद में प्रधान ने अपने दो साथियों की मदद से एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की नामजद रिपोर्ट घायल के भाई ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में शहजाद निवासी भवानीपुर खैरू ने बताया कि उनका गांव के प्रधान अनवार, हारून और फारूक से मेड़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे प्रधान अनवार सहित दोनों लोगों ने शहजाद के भाई मोहम्मद आलम (35) को घर से यह कहकर बुला लिया कि खेत पर चलो मेड़ का विवाद निपटाएंगे। मोहम्मद आलम जब खेत पर पहुंचे तो इन लोगों ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली हाथ को चीरती हुई सीने में जा घुसी। चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग आ गए। उन्हें देखकर हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें