फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के बाबू ने रिटायर्ड शिक्षक को पीटा

Tue, 16 Jun 2015 07:16 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
एरियर भुगतान के बारे में जानकारी लेने डीआईओएस दफ्तर आए रिटायर्ड शिक्षक को डीआईओएस के बाबू ने दफ्तर में पीटा। इसमें रिटायर्ड शिक्षक दयाशंकर गुप्ता घायल हो गए। उन्होंने विभाग के बाबू बली मोहम्मद के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला  ब्राह्मपुर निवासी दया शंकर गुप्ता विज्ञानानंद इंटर कॉलेज के रिटायर्ड  शिक्षक हैं। सोमवार को वह डीआईओएस कार्यालय अपने एरियर के बारे में जानकारी लेने गए थे। उन्होंने डीआईओएस से इस बारे में जानकारी चाही तो उनसे विभाग के बाबू बली मोहम्मद के पास जाने को कह दिया गया। जब वह बली मोहम्मद के पास  गए तो वह उनको गालियां देने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर बली मोहम्मद ने उनको दफ्तर में ही बुरी तरह से पीटा। इससे वह घायल हो गए। दया शंकर गुप्ता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में बली मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें