फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां मामले में सुनवाई अब 18 फरवरी को

Sat, 28 Jan 2017 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देशद्रोह के मामले में दर्ज हो चुके हैं गवाहों के बयान
विज्ञापन

 सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के मामले में सुनवाई अब 18 फरवरी को होगी। मामले में वादी और गवाहों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं। सुनवाई कर रहे सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने अगली तारीख मुकर्रर कर दी है।
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ वर्ष 2011 में बजरंग दल नेता उज्ज्वल गुप्ता ने देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। वर्ष 2012 में सूबे में सपा की सरकार बनने के बाद पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी। उज्वल के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर को खारिज कर दिया था। इसके बाद से मामले में सुनवाई चल रही है। कोर्ट में वादी के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। वादी पक्ष कोर्ट में आजम खां की तलबी चाहता है। शनिवार को मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 18 फरवरी नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें