थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात जीप असंतुुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की शोरगुल पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और जीप मे फंसे लोगों को बाहर निकाल नगरा पीएचसी पहुंचाया, जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर जीप चालक भागने में सफल हो गया।
थाना क्षेत्र के पड़री के दलित बस्ती में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला की मृत्यु हुई थी। जिसे घरवाले व बस्ती के लोग लेकर अंतिम संस्कार के लिए बलिया गए हुए थे। शवदाह के बाद रात को करीब नौ बजे कमांडर जीप से वापस लौट रहे थे।
जैसे ही बछईपुर के पास पहुंचे कि जीप बारिश की वजह से असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें पड़री निवासी सवार देवेंद्र (60), भोला (60), रामपुकार (62), केदार (61), उमेश (30), सुजीत (30) तथा उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर संजय (25), सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी मोहन (32), रसड़ा के अमहर उत्तरपअ्टी निवासी जयप्रकाश (50), मनियर निवासी लक्ष्मण (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को नगरा पीएचसी पहुंचाया, जहां देवेंद्र, भोला व सुजीत की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।