फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो महिलाओं समेत पंाच घायल

Tue, 07 Apr 2015 07:58 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव घूरनपुर निवासी माला देवी पत्नी रामबहादुर के पुत्र ने पंचायतघर में चारपाई डाल दी थी। वहां पहुंचे दो लोगाें ने उसे गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर मारपीटकर घायल कर दिया। माला देवी ने गांव के ही राजाराम, इंद्रपाल को नामजद किया है। गांव कुर्बानपुर निवासी भूरे पुत्र खैराती के खेत में भैंस आ गई, जिसकी शिकायत करने पर दो लोगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। पीडित ने जब्बार, इश्तयाक को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव औरंगाबाद टप्पा जामनी निवासी सोहनलाल पुत्र कोमल सिंह को गांव के तीन लोग गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारापीटा। बीच बचाव करने पहुंचे पुत्र को भी घायल कर दिया। नगर के मोहल्ला डांक बंगला निवासी पप्पू पुत्र प्यारेलाल का कहना है कि गांव के ही दो लोग उसकी मां दिवको को गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीटकर घायल कर दिया। पप्पू ने गांव के भूरे,इंतजार को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें