फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफपुर में मिले महिलाओं के दो शवों की शिनाख्त नहीं

Fri, 07 Aug 2015 12:03 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने के आसफपुर इलाके में मिले महिलाओं के दो अज्ञात शव पुलिस के लिए पहेली बन गए हैं। इनमें एक महिला के की हत्या गैंगरेप के बाद की गई थी। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोटो चस्पा और अखबारों में विज्ञापन जारी करने के बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
फैजगंज बेहटा की आसफपुर चौकी इलाके में 28 जुलाई को एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी। लाश के पास एक सूजा भी मिला था। इसके छह दिन बाद इलाके के गांव मन्नू नगर में गन्ने के एक खेत में महिला की अज्ञात लाश मिली थी। लाश नग्न अवस्था में थी। हाथ-पैर गन्ने के तने से बंधे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गैंगरेप के बाद गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। दोनों शवों की पुलिस अब तक सिनाख्त नहीं कर सकी है।  चर्चा यह भी है कि दोनों महिलाएं बाहर से लाई गईं थी। यहां उनकी हतव्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आस-पास के गांवों में चस्पा किए पोस्टर
आसफपुर। महिलाओं के शवों के फोटो आसपास के गांवों में पुलिस ने चस्पा कर दिए हैं। अखबारों में भी विज्ञापन छपवाए गए हैं। इसके बावजूद इनके बारे में कुछ पता नहीं लग रहा है। दोनों मामलों को लेकर पुलिस पशोपेश में है। हालांकि अफसर दोनों मामलों का जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
--------
दोनों मामलों को जल्द सुलझा लिया जाएगा। शवों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शिनाख्त होते के बाद घटनाओं का पर्दाफाश होने में देर नहीं लगेगी।
-सतीश शर्मा, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें