फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी को ले जा रहे आठ पशु बरामद, एक पशु तस्कर दबोचा, तीन फरार

Wed, 12 Aug 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त पर निकले दरोगा अशोक कुमार, सिपाही जावेद और ऋषि पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली, कि चार पशु तस्कर आठ पशु लेकर कच्चे रास्ते से सखानूं जा रहे हैं। जहां इनका वध किया जाना है। पुलिस उस रास्ते पर पहले से ही पहुुंच गई। कुछ देर बाद जानवरों के आने की आहट से पुलिस कर्मी ने उन्हें सामने आकर दबोच लिया। पुलिस को देखकर तीन तस्कर पशु छोड़कर भागने  गए, जबकि एक पुलिस की गिरफ्त में आ गया।  
विज्ञापन

 पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तस्कर का नाम राम सिंह है, जो कि  नगरिया चिकिन, थाना उसावां का निवासी बताया जा रहा है। भागने वाले आरोपी तस्कर फैकुल, निसार और हनीफ क्षेत्र सखानूं के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने अनुसार, पकड़े गए जानवरों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए मवेशी क्षेत्रीय किसानों की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें