फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित को जेल भेजा, फरार आरोपियों की तलाश शुरू

Tue, 16 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर के कमरे में छात्रा से गैंगरेप का मामला      
विज्ञापन

अमित की मां सीमा को कोतवाली से जमानत      
 मंदिर के कमरे में 11 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार अमित चौहान का पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया लेकिन पुलिस ने उसकी मां सीमा को कोतवाली से जमानत दे दी। अमित के छोटे भाई के शैक्षिक अभिलेखों पर गौर करें तो वह करीब 16 साल का है। नाबालिग आरोपी समेत छात्रा की वीडियो क्लिप बनाने वाले उवैद की तलाश में पुलिस की दो टीमों ने कई स्थानों पर दबिश डाली। दोनों के नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके घरवालों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। 
इधर, पुलिस ने पुजारी बृजकिशोर चौहान के गिरफ्तार बेटे अमित से सुबह पूछताछ की। उसने कहा कि वह षड्यंत्र का शिकार हुआ है। वह सवालों का सही जवाब देने के बजाय गुमराह करता रहा। बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमित ने पुलिस को यह जरूर बताया कि बदायूं की एक लड़की से उसका चक्कर है। दोनों शादी भी करना चाहते हैं। अमित उसी के साथ नशे ही हालत में रविवार रात को मंदिर के गेट से पकड़ा गया था। अमित का छोटा भाई जिस कॉलेज में पढ़ता है, उसके प्रधानाचार्य ने शैक्षिक अभिलेख देखकर बताया कि उसका जन्म पांच जुलाई- 2001 में हुआ। वह कक्षा-11 में फेल हो चुका है। जिससे ये तय हुआ कि नाबालिग होने की वजह से उसे पकड़े जाने पर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।       
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों में नाबालिग छात्र और वीडियो क्लिप बनाने वाले उवैद को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस बीच, पुलिस ने चालान करने से पहले अमित का मेडिकल कराया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। अमित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। 
विज्ञापन

----------------
मोहल्ले के लोगों ने डाला मंदिर के दोनों गेट पर ताला      
उझानी। मंदिर के कमरे में छात्रा के साथ गैंगरेप से नाराज मोहल्ले के लोगों ने पुजारी और उसके परिवार वालों को वहां से हटाने के लिए कोशिश शुरू कर दी है। लोगों ने सोमवार सुबह दोनों गेट पर तालाबंदी कर दी। मंगलवार को आसपास की महिलाएं पूजा-अर्चना को पहुंची तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। पड़ोस के लोगों का यहां तक कहना है कि ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो मंदिर में अनैतिक काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें