फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलापुर में दलित किशोरी से गैंगरेप

Sun, 03 May 2015 07:52 PM IST
Alapur/badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रेप की घटनाएं सिलसिलेवार हो रही हैं। अब अलापुर थाने के एक गांव में 14 वर्षीय दलित किशोरी से गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की कार्रवाई की गई है। किशोरी कक्षा छह की छात्रा है।
विज्ञापन

शनिवार रात साढ़े आठ बजे 14 वर्षीय दलित किशोरी खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के ही पुजारी (20) और आनंद (21) वहां पहले से ही मौजूद थे। दोनों उसे खींचकर मक्का के खेत में ले गए। यहां पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आनंद वहीं मौजूद रहकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। किशोरी का कहना है कि उसने जान की परवाह न करते हुए शोर मचा दिया। खेत घर के पास में ही था। शोर सुनकर परिवार वाले आ गए। इनको देखकर दोनों आरोपी भाग गए।
रविवार सुबह पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पुजारी और आनंद के खिलाफ गैंगरेप, एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हरकत में आई पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लाई। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। उसका मेडिकल आज होगा।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। -जीत सिंह, एसओ अलापुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें