फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबराबाद में मकान का लिंटर ढहा, भाई-बहन घायल

Fri, 22 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
मकान का लिंटर ढहा, भाई-बहन घायल
विज्ञापन
 नगर के मोहल्ला अकबराबाद में अचानक  मकान का लिंटर गिर जाने से उसमे दबकर भाई-बहन घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल भाई को  जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

गुरुवार को दिन में करीब दो बजे मोहल्ला अकबराबाद में एक पुराने मकान का लिंटर अचानक भरभराकर ढह गया। उस वक्त निशाकांत पुत्र मुकेश 20 वर्ष और उसकी तीन साल की बहन शिवांगी मकान के अंदर थे। मलबे में दबकर दोनों घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने मलबे में दबे भाई-बहन को निकाला। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां निशाकांत की हालत खराब  होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि शिवांगी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उसके अधिक चोट नहीं आई थी। इसकी सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें