फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित  किशोरी को चाकू मारा, गंभीर

Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
rep - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित 
विज्ञापन

किशोरी को चाकू मारा, गंभीर
सहसवान के एक गांव का मामला, रिपोर्ट दर्ज, दो आरोपी फरार
बुआ के साथ शौच कर लौट रही किशोरी को ले गए दो दबंग
बुआ के साथ शौच करने गई दलित किशोरी को गांव के ही दो दबंगों ने दबोच लिया। उसे उठाकर गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में गर्दन पर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात मुन्ना लाल ने मौके पर जाकर पूछताछ की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।  घटना रविवार शाम की है। 
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय दलित किशोरी अपनी बुआ के साथ खेत पर शौच करने गई थी। शाम करीब 7.30 बजे बुआ-भतीजी खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव के ही कादिर पुत्र नसीम और भूरे पुत्र छोटे ने दोनों को घेर लिया। बुआ किसी तरह से वहां से भाग निगली। इस दौरान दोनों आरोपी किशोरी को गेहूं के खेत में ले गए। वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी के चेहरे और गर्दन पर चाकूओं से वार कर हत्या की कोशिश की। बुआ ने घर जाकर परिवारीजनों को बताया। कुछ देर बाद किशोरी के परिवार वाले उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों को आता देखकर दोनों आरोपी भाग गए। पिता रात में ही घायल बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल भिजवाने के बाद कादिर और भूरे के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार सुबह एसपी देहात मुन्ना लाल ने अस्पताल पहुंच कर किशोरी का हाल जाना। वह बोल नहीं पा रही थी, उसके जबड़े में भी चोट आई है। उसके भाई ने पूरा घटनाक्रम बताया। एसपी ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इसकी विवेचना सीओ सहसवान उमेश यादव को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल अभी अस्पताल में भर्ती है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने और पड़ताल के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
-सौमित्र यादव, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें