फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद एसओजी ने दबोचे पांच डकैत

Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद एसओजी ने दबोचे पांच डकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर समेत, उझानी और सहसवान में डाली थी डकैती
पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले तीन बदमाश
 एसओजी ने मुठभेड़ के बाद पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है। तीन बदमाश फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए। बदमाशों से बरामद लूट के माल की भी शिनाख्त हो गई है। एसएसपी महेंद्र यादव ने वर्क आउट करने वाले एसओजी टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
शहर के मोहल्ला हकीमबाड़ा में 29 नवंबर को अब्दुल कादिर समेत पांच घरों से बदमाशों से लाखों रुपये की लूट की थी। इसके साथ शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी, उझानी और सहसवान में भी डकैती की वारदातें हुई थीं। एसएसपी महेंद्र यादव ने वर्क आउट के लिए एसपी सिटी अनिल यादव के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। गुरुवार को एसओजी को मुखबिर से खबर मिली कि कुछ संदिग्ध बिल्सी मोड़ पर खड़े हैं। यह गिरोह बनाकर लूटपाट करते हैं। सूचना के आधार पर एसओजी टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। घिरने पर बदमाशों ने एसओजी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए एसओजी ने पांच बदमाशों को मौके से दबोच लिया। तीन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से एसओजी ने दो तमंचे और 12 जीवित कारतूस समेत डकैती का माल भी बरामद हुआ। बरामद माल की अब्दुल कादिर समेत उन सभी लोगों से शिनाख्त कराई गई जिनके घरों में डकैती पड़ी थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने जब गिरफ्तार बदमाशों का रिकार्ड खंगाला तो पता लगा कि इनके खिलाफ यूपी समेत कई राज्यों में लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। फरार हुए ककराला कस्बा के उम्मीदा उर्फ इबरान, तौकीर और नसीम की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। वर्क आउट करने वाली टीम को एसएसपी महेंद्र यादव ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। नामे अली पुत्र शली अहमद निवासी वार्ड नंबर 24 ककराला, सद्दाम पुत्र मफरुल्ली निवासी निकट पुलिस चौकी ककराला, नबीताभ पुत्र शली अहमद निवासी वार्ड नंबर 24 ककराला, शब्बन पुत्र भूृरे शाह निवासी गंगोरा थाना उझानी, तनवीर पुत्र इशहाक निकट इस्लामियां स्कू ल ककराला थाना अलापुर बदायूं को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

--------

इनको मिलेगा पुरस्कार
रामगोपाल शर्मा इंस्पेक्टर एसओजी, लोकेंद्र पाल सिंह इंस्पेक्टर कोतवाली, संदीप तोमर एसआई एसओजी, सौरभ शुकला सर्विलांस टीम, एसआई राजेश कुमार, एसओजी टीम के दिनेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, आरिफ, सुधीर, यशवीर सिंह, कोतवाली के विक्रांत चौधरी, मोहित कुमार शा‌मिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें