फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की हिरासत से भाग गया दुष्कर्म का आरोपी 

Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अलापुर थाना पुलिस की हिरासत से भाग गया। गुरुवार को गांव के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया था। थाने से भागने के बाद आरोपी ने पीड़िता के घर पर धावा बोला। खबर मिलने अलापुर थाने से मौके पर फोर्स भेजा गया। हालांकि, इंस्पेक्टर अलापुर राजीव शर्मा किसी आरोपी के थाने से भागने की बात से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

अलापुर थाने के एक गांव में 30 अक्तूबर को गांव के ही नन्हे नाम के युवक ने दलित किशोरी से दुष्कर्म किया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया था। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। गुरुवार को पीड़िता के परिवार वालों ने गांव के लोगों की मदद से नन्हे को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। शुक्रवार को नन्हे थाने से भाग गया। दोपहर बाद जब पुलिस ने लिखा-पढ़ी शुरू की तो पता लगा कि नन्हे थाने से भाग चुका है। इंस्पेक्टर अलापुर राजीव शर्मा का कहना है कि नन्हे थाने में दाखिल नहीं है। इधर, सूत्र बता रहे हैं कि नन्हे को 1:30 बजे दाखिल किया गया था। खुद की गर्दन बचाने के लिए जीडी में ही खेल किया है। 

इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं आज पूरा दिन दातागंज में था। पूरे मामले में इंस्पेक्टर अलापुर से बात करने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।-श्योराज सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें