फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का शव हाईवे पर रख लगाया जाम

Sun, 18 Jan 2015 11:30 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारवालों ने व्यापारी का शव बरेली-मथुरा हाईवे पर कचहरी के पास रखकर जाम लगा दिया। परिवार वालों का आरोप है कि व्यापारी की लूट के बाद हत्या की गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दुर्घटना में दर्ज की है। हाईवे करीब एक घंटे जाम रहा। बाद में एसपी सिटी लल्लन सिंह, एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह थाना ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के गांव हसनपुर निवासी संगीत गुप्ता का कादरचौक थाने के ककोड़ा गांव में गुड और गल्ला का व्यवसाय है। शनिवार रात संगीत की हसनपुर से बदायूं की ओर आते समय किसरुआ के पास हादसे में मौत हो गई थी। इसके साथ बाइक पर बैठे ककोड़ा निवासी अरविंद घायल हो गए थे। पुलिस ने मामला दुर्घटना में दर्ज कर लिया था। रविवार को संगीत के परिवार वाले सैकड़ों लोगों के साथ बदायूं पहुंचे। इन लोगों ने कचहरी के पास हाईवे पर संगीत का शव रखकर जाम लगा दिया। परिवार वालों का आरोप है कि संगीत की लूट के बाद हत्या की गई है। पुलिस मामले को दबा रही है। संगीत शनिवार को आंवला के अलीगंज अपनी ननिहाल से 2.65 लाख रुपये लेकर आए थे। यह रुपये लेकिन वह ककोड़ा जा रहे थे। उनसे यह रुपये लूट लिए। मूसाझाग पुलिस ने रिपोर्ट दुर्घटना में दर्ज की। एसपी सिटी लल्लन सिंह, एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह ने परिवार वालों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
इस संबंध में एसओ मूसाझाग अशोक कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने पहले इसे हादसा बताया था। अगर अब वह इसे लूट के लिए हत्या बता रहे हैं, जो रिपोर्ट तरमीम कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें