फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 27 Dec 2015 09:03 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी शिवम सक्सेना (19) पुत्र अनिल सक्सेना शनिवार रात अपने दोस्त पनवड़िया निवासी जॉन और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से घर आ रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल के आवास के पास इनकी बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में शिवम को जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह करीब चार बजे शिवम की मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। अज्ञात पिकअप वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अलापुर। कस्बे के वार्ड नंबर 13 के इबरान (25) पुत्र मोहम्मद हक शनिवार को उसहैत में अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था। रात में वह बाइक से वापस लौट रहा था। गांव अभियासा के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे इबरान गंभीर घायल हो गया। खबर मिलने पर परिवार वाले पहुंचे। इबरान को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। इसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफन कर दिया। एसओ अजीत प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। अगर कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें