फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसी पुलिस की जीप, दो घायल

Sun, 27 Dec 2015 07:09 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे घंटाघर चौराहे पर हुआ। रात्रिकालीन गश्त पर निकली पुलिस की जीप को कछला चौकी का सिपाही नेमसिंह चला रहा था। जीप में सत्यवीर समेत दो होमगार्ड भी सवार थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर से बचने के लिए नेमसिंह ने जीप साइड में ली। इस दौरान जीप अनियंत्रित हो गई। जीप नगर निवासी पवनीत उर्फ बिन्नी जैन के पीसीओ में घुस गई। इससे दुकान की स्लैब और शटर टूट गए। जीप का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सिपाही नेमसिंह और होमगार्ड सत्यवीर घायल हो गए। दोनों का एक निजी क्लीनिक पर प्राथमिक इलाज कराया गया।
विज्ञापन



कोतवाली में दो जीप पर ड्राइवर एक
उझानी। विगत महीनों कोतवाली पुलिस को एक नई जीप मिली थी। इससे पहले बोलेरो भी कोतवाली पुलिस के पास थी। विभागीय स्तर से कोतवाली को जीप तो मुहैया करा दी गई लेकिन ड्राइवर के रूप में किसी पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो गश्त और दबिश के दौरान एक वाहन पर सिपाही या दरोगा के जरिए ड्राइविंग कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें