फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: चौराहे पर सिपाही को पीटा

Sun, 08 Feb 2015 12:12 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुछ लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौक पर सिपाही को पीट दिया। सिपाही ने किसी तरह से एक दुकान में घुसकर जान बचाई। घटना से सुभाष चौक पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने नगर पालिका सभासद के पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सिपाही गजेंद्र सिंह कोतवाली में तैनात हैं। शनिवार दोपहर वह बाइक से जा रहे थे। बाइक को पीछे आ रहे एक टैंपो ने टक्कर मार दी। इस पर गजेंद्र ने ऐतराज किया। टैंपो से चार लोग उतरे और सब गजेंद्र को पीटने लगे। एक सभासद का पति भी पहुंच गया। इन लोगों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सिपाही ने एक दुकान में घुसकर जान बचाई।
सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बराच, एसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला सभासद के पति को हिरासत में ले लिया। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें