फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ वजीगरंज
विज्ञापन
मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

लोगों ने मातारानी के दरबार में मत्था टेककर परिवार की खुशहाली की कामना की 
नगर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवी मेले में सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी के दरबार में मत्था टेककर अपनी तथा अपने परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर हवन पूजन के साथ कन्याओं को भोज कराया। बच्चों का मुंडन भी कराया गया। मां के दरबार में भंडारा कराने का सिलसिला अनवरत जारी है।
कस्बे में चल रहे देवी मेले की रौनक इन दिनों जोरों पर है। हर दिन हजारों लोग मेले में आकर मां के दर्शन कर मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार को मां की विशेष पूजा का दिन होने की वजह से मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में काफी भीड़ रही। लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह से लेकर शाम तक मां के दर्शन कर मंदिर में चुनर भी चढ़ाई। 
विज्ञापन

------
महिलाओं से पूरे दिन गुलजार रहा मीना बाजार      
सोमवार को मेले के मीना बाजार का नजारा तो देखते ही बनता था, पूरे दिन मीना बाजार, महिलाओं से खचाखच भरा रहा। महिलाओं ने यहां जमकर खरीदारी की।       
मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने से दुकानदारों को भी अच्छी कमाई हो रही है। कई सालों बाद इस वर्ष मेले से पहले गेहूं की फसल कट जाने से जहां किसान राहत में है, इसीलिए किसान अपने परिवार सहित मेले में आकर खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों ने फास्ट फूड, सॉफ्टी तथा कुल्फी का मजा लेने के बाद मेले में लगे कई तरह के झूलों का मजा लिया।        
विज्ञापन

------      
भारी भीड़ के चलते पानी को तरसे लोग      
मेले में सोमवार को रिकार्ड भीड़ पहुंचने पर मेले की पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई। मेले में श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध करने के लिए नगर पंचायत की ओर से जगह जगह नल लगवाए गए हैं, मंदिर परिसर के अलावा मेले में जगह-जगह पाइप लाइन से भी पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन सोमवार को मेले में भारी भीड़ होने के कारण पेयजल की व्यवस्था लड़खड़ा गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें