फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति वैन में आग लगने से युवक जिंदा जला

Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वैन की सीट पर मिली लाश, पुलिस मान रही संदिग्ध
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई वारदात
 थाना क्षेत्र इस्लामनगर में मुड़िया धुरेकी-बेहटा पाठक रोड पर सोत नदी के किनारे जैनुल आब्दीन नाम के युवक को मारुति वैन में बंद कर जिंदा जलाकर मार डाला गया। देर शाम उसकी शिनाख्त हो सकी। परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। हालांकि, पुलिस इसे हादसा करार दे रही है।, लेकिन मौके पर परिस्थितियां बयां कर रही हैं कि यह हादसा नहीं सुनियोजित हत्या का मामला है।
मुड़िया धुरेगी और पाठक बेहटा के लोग सोमवार को जब खेतों के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि सोत नदी के पास रोड पर जंगल किनारे एक जली हुई मारुति वैन खड़ी है। वैन के पास जाकर देखा, तो उसकी अगली सीट पर जला हुआ शव था। गांव के लोगों ने खबर पुलिस को दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में वैन का नंबर ट्रेस किया गया। वैन बरेली में जैनुल आब्दीन पुत्र शौकत निवासी शहवाजपुर थाना सहसवान, बदायूं के नाम रजिस्टर्ड निकली। जैनुल के परिवार वालों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। देर शाम उन्होंने शव की शिनाख्त की। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात वह घर से मुरादाबाद जाने के लिए निकला था। वह इस रास्ते पर क्यों गया? इससे भी संदेह बढ़ रहा है। हालांकि अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वैन का पिछल हिस्सा अधिक नहीं जला
बिसौली। आसपास के लोगों की मानें तो रात में 12 बजे तक रोड पर ग्रामीणों का का आना-जाना होता है। घटना रात में 12 बजे के बाद हुई है। पूरी तरह से जल चुकी वैन की नंबर प्लेट पास में ही पड़ी थी। मौके से एक खाली बोतल भी मिली है। माना जा रहा है कि इसमें पेट्रोल लाया गया होगा। वैन में गैस किट लगी है, सिलेंडर पीछे था। इसके बावजूद वैन के आगे के हिस्से में ज्यादा आग लगी है। अगर मान लें कि गैस रिसाब से गाड़ी में आग लगी तो अंदर बैठा व्यक्ति सीट पर कैसे चिपका बैठा रह सकता है? आग लगने पर छटपटाएगा, तो उसका इध-उधर गिरना भी लाजिमी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को पहले कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया, उसके बाद उसे ड्राइविंग सीट पर बिठाकर आग लगा दी गई, जिससे वह टस से मस न हो सका, क्यों कि युवक का सीट से टिका हुआ कंकाल मिला। इन परिस्थितियों पर गौर करें, तो यह हत्या का मामला मालूम दे रहा है।

मामले में पड़ताल की जा रही है। मारुति कार में गैस किट लगी थी। संभवत: गैस लीक होने से कार में आग लगी है। परिवार वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है।
-संजय राय, एसपी देहात


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें