फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक  की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 08 Feb 2017 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंवरगांव में पेट्रोल पंप में पास मंगलवार शाम हादसा
 कस्बे में बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगा रखे थे। 
कुंवरगांव थाने के गांव काजीपुर निवासी मोरध्वज (32) पुत्र बाल किशन अपने गांव के ही अरविंद (30), वीरेश (35) के साथ बाइक से क्षेत्र के गांव मोहनपुर से लौट रहा था। रास्ते में बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास इनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। जबरदस्त हादसे में मोरध्वज की मौके पर मौत हो गई। अरविंद और वीरेश गंभीर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। बेहोशी में होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की मौत
बदायूं (ब्यूरो)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर खादर निवासी बिट्टो पत्नी आले नवी चार दिन पहले कार की टक्कर से घायल हो गई थीं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात बिट्टो ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें