फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला छात्र का शव

Wed, 08 Feb 2017 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के गांव दौरी निरोत्तमपुर का मामला
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
 सिविल लाइंस थाने के गांव दौरी निरोत्तमपुर में कक्षा 10 के छात्र का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवार वालों का आरोप है कि हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

दौरी निरोत्तमपुर निवासी अहिलकार का 17 वर्षीय बेटा गोपाल कक्षा 10 का छात्र था। वह मंगलवार शाम घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा परिवार वालों ने तलाश भी की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह गोपाल का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपाल के परिवार वालों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में गोपाल की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया गया। इस्पेक्टर सिविल लाइंस जमीरुल हसन का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें