घरवालों ने बदायूं में निजी क्लीनिक पर कराया था इलाज
मृतका के मायके वालों की मौजूदगी में शव सुपुर्दे खाक
मामला सोमवार रात का है। कछला के बार्ड नंबर-एक निवासी इल्यास की 26 वर्षीय पत्नी रुखसार रात में कमरे से चीखती हुई बाहर की ओर भागी। उसके कपड़ों में आग की लपटें उठ रही थीं। पति समेत परिवार के सदस्यों ने जैसे-तैसे आग तो बुझा ली, लेकिन उसके शरीर का करीब 80 फीसदी हिस्सा जल चुका था। रात में उसे यहां लाया गया। बाद में घरवाले उसके मायके सूचना देने के बाद रुखसार के लिए इलाज को बदायूं ले गए। तड़के उसकी मौत हो गई।
सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतका के घरवालों ने पहले तो हालात पर शक जताया, लेकिन बाद में पड़ोसियों समेत नजदीकी रिश्तेदारों से असलियत जानने के बाद नरम पड़ गए। रुखसार की एक मासूम बेटी भी है। दोपहर बाद रुखसार के शव को सुपुर्दे खाक दिया गया। इधर, पुलिस का कहना है कि महिला के संदिग्ध हालात में झुलसने की सूचना मिली थी, लेकिन मृतका के घरवालों समेत मायके वालों ने हादसा बताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया था।
------
कमरे में पड़ा मिला युवक का शव
उझानी। कछला कस्बे में चौराहे के पास निवासी 25 वर्षीय अली मोहम्मद का शव मंगलवार तड़के उसी के घर में मिला। अली मोहम्मद की मौत से घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी घर पहुंचे। मृतक के घरवालों ने मौत स्वभाविक बताते हुए किसी को कुछ नहीं बताया। अली मोहम्मद के शव को घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दफ्न कर दिया। उसकी मौत को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा है।