थाना क्षेत्र के गांव ललेई निवासी मुन्ना लाल का पुत्र हरीश (15) कुंवरगांव स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार को हरीश सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि कुंवरगांव जाते वक्त बाइक सवार दो लोगों ने उसे घेर लिया। जबरन हरीश को बाइक पर बैठा कर ले जाने की कोशिश की। शोर बचाने पर बाइक सवार उसे छोड़कर भाग गए। हरीश घर पहुंचा। घटना के बारे में पिता को बताया। बाद में पिता उसे लेकर कुंवरगांव थाने आया। रिपोर्ट दर्ज कराने को नामजद तहरीर दी। गांव वालों की मानें तो तो व्यक्ति पर हरीश के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है उसकी और मुन्ना लाल की पुरानी रंजिश चल रही है। पहले भी कई बार मुन्ना लाल अपहरण की कोशिश की तहरीर दे चुका है।
जांच में मामला रंजिश के चलते पेशबंदी का पाया गया है। जिस व्यक्ति पर अपहरण की कोशिश का आरोप है उसका और छात्र के पिता का पुराना विवाद चल रहा है। पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।-मेराज अली, एसओ