फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी टोकनमैन निलंबित, वेंडर के साथ जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। सिसरका रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में टोकनमैन को निलंबित कर दिया गया है, वहीं पुलिस ने टोकनमैन और आरोपी वेंडर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 30 वर्षीय महिला बरेली जिले में विशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला शुक्रवार शाम घर से नाराज होकर निकले पति को तलाशती हुई विशारतगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। जहां पहले से चने बेच रहा वेंडर नरेश पाल उसे अपनी बातों में फंसाकर ट्रेन में उसके पति को खोजते हुए सिसरका रेलवे स्टेशन ले आया था। यहां स्टेशन से 20 कदम की दूरी पर रेलवे क्वार्टर में उसने और टोकनमैन अमर सिंह ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस वारदात को शुक्रवार रात करीब 12 बजे अंजाम दिया गया था। रात करीब दो बजे वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी और पड़ोसी गांव पिपरिया जा पहुंची, जहां उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले जाग गए थे। महिला की आपबीती सुनकर गांव वालों ने ही रात में स्टेशन पर जाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया था और उनकी पिटाई लगा दी थी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थाना पुलिस ने शनिवार शाम महिला की तहरीर पर आरोपी अमर सिंह और नरेशपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया था। सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहे फैजगंज बेहटा के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार सुबह जेल भेज दिया गया। इधर, रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टोकनमैन अमर सिंह निवासी सेंटा खेड़ा, बिसौली को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

------
रेलवे क्वार्टर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले की उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई थी, जिसके बाद टोकनमैन अमर सिंह को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

-जाकिर हुसैन, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें