फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में बीमारी से तंग आकर एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक घर पर अकेले रहता था। उसके दो भाई दिल्ली में रहते हैं। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम नूरपुर पिनौनी निवासी राजवीर (40) पुत्र सुरेश खेतीबाड़ी और मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में मझला था। उसका बड़ा भाई उदयवीर और छोटा भाई सत्यवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। सिर्फ राजवीर घर पर रहता था। मोहल्ले के चाचा रामभरोसे की माने तो राजवीर करीब 20 दिन से बीमार था। उसके कमर में दर्द हो रहा था। चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने उससे दवा लेने को कहा था लेकिन खुद इतना परेशान था कि वह दवा लेने तक नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे विनोद का बेटा आदित्य राजवीर को चाय देने गया था लेकिन राजवीर की लाश फंदे पर लटकी देखकर वह डर की वजह से भाग आया। उसने अपने परिवार वालों और मोहल्ले वालों को बताया। इस पर मोहल्ले वाले उसके घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा रामभरोसे के मुताबिक राजवीर का कोई विवाद नहीं था। बीमारी की वजह से परेशान था। संभवत: उसने इसी वजह से जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें