फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की दूसरी मंजिल पर मिली विवाहिता की लाश

Thu, 17 May 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
हजरतपुर गांव में बुधवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर एक नवविवाहिता का शव मिला। उसके भाई का आरोप है कि वह रात बहन की ससुराल आया था। रात को ससुरालियों ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया और उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

22 वर्षीय वंदना की शादी 26 अप्रैल 2018 को हजरतपुर गांव निवासी शेर सिंह पुत्र राजवीर के साथ हुई थी। वंदना का मायका शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद में है। विवाहिता के भाई भानुप्रसाद के मुताबिक मंगलवार शाम वह अपनी बहन के घर हजरतपुर आया था। शाम को खाना खाकर उसकी बहन और बहनोई मकान की दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चले गए। जबकि वह नीचे बिछी चारपाई पर सो गया। उसे कोई नशीला पदार्थ दे दिया गया था, जिससे वह बेहोश हो गया। बुधवार सुबह उसे होश आया, तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। उसकी लाश मकान की दूसरी मंजिल पर पड़ी थी। भानुप्रसाद ने बहन के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इधर, गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। हजरतपुर इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई। तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें