फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत इलाके में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, सोत नदी में फेंकी लाश

Wed, 02 May 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
police with public
विज्ञापन
उसहैत इलाके के ग्राम कमले नगला में सोमवार रात पिपरमेंट की सिंचाई करने गए हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को सूख चुकी सोत नदी में फेंक कर फरार हो गए। थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

50 वर्षीय देव सिंह यादव उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम कमले नगला निवासी था। उसके खिलाफ चोरी, हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास समेत करीब आठ मुकदमे दर्ज थे। उसहैत थाने में उनकी शीट भी खुली हुई थी। पुलिस के मुताबिक देव सिंह यादव सोमवार रात खेत पर पिपरमेंट की सिंचाई करने गया था। रात में किसी समय खेत पर पहुंचे अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया और उसके ही अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारे पैरों में अंगोछा बांधकर शव को घसीटते हुए ले गए। फिर सूख चुकी सोत नदी में फेंक कर फरार हो गए। इधर, मंगलवार सुबह जब देव सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकल पड़े। इस खोजबीन के दौरान हिस्ट्रीशीटर की लाश सोत नदी में पड़ी मिली। देव सिंह की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर उसहैत एसओ धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम सात बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
वहीं थाना पुलिस ने मृतक के भाई रुकुम सिंह की तहरीर पर कमले नगला निवासी अतिन सिंह, सचिन सिंह, अनिल प्रताप उर्फ राजू, किशन कुमार, ग्राम ककौरी निवासी नारायण गिरि व उनके दो बेटों, ग्राम सतरा निवासी अवनीश, रतिभान आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


देव सिंह यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी लाश सोत नदी में पड़ी मिली। 11 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है। उसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। -धर्मेंद्र कुमार, एसओ, उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें