फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर जाती दुल्हन और महिलाओं से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्लर जाती दुल्हन की बहन
विज्ञापन

और महिलाओं से लूटपाट
शादी में मारपीट कर लूट का आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
दहगवां (बदायूं)।
शादी में ब्यूटी पार्लर के लिए जाते समय दुल्हन की बहन व उसकी भाभी से मारपीट कर कुंडल और टीका लूट लिया गया। ग्रामीणों ने मौके से ही एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इसे सिर्फ मारपीट का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में सोमवार की रात हरिज्ञान की बहन की शादी थी। इसमें रामनिवास पुत्र चेतराम निवासी ग्राम मलिकपुर की जिला संभल से बारात आई थी। जब बारात चढ़ रही थी तभी दुल्हन ब्यूटी पार्लर के लिए गई। तभी कुछ लोग वहां आ गए और पार्लर के लिए जा रही दुल्हन के साथ जा रही भाभी राजकुमारी और बहन सर्वेश को गालियां देने लगे। जैसे ही इस बात की सूचना लड़की के परिवारीजनों की मिली तो वे लोग वहां पहुंच गए। भीड़ को आता देख आरोपी वहां से भागने लगे। इनमें से एक को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। तभी दुल्हन की बहन सर्वेश ने आरोप लगाया कि उसके माथे का सोने का टीका और राजकुमारी के कुंडल इन्हीं लोगों ने लूट लिए हैं। इस पर हरज्ञान ने तीन लोगों को नामजद करते हुए छह अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना जरीफनगर में तहरीर दी। तब हल्का प्रभारी ने उल्टा पीड़ित को ही हड़का लिया। पुलिस के इस व्यवहार से लोगो में नाराजगी है। एसओ अमरपाल सिंह ने बताया कि कुछ लड़के शराब पीकर बारातियों से माइक छीन रहे थे। इस पर बारातियों ने उन लड़कों की पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। लूट की बात सही नहीं है। मारपीट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें