फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 20 कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रविवार रात चार स्थानों पर हादसे की वजह बन गई। टेंपो पलटने के साथ ही बाइक भी फिसलीं। तीन बाइक सवारों को मैजिक ने चपेट में ले लिया। हादसों में घायल 20 कांवड़ियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। घायलों में बरेली और बदायूं के चार कांवड़ियों को गंभीर हालत में देर रात ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसों की शुरुआत रविवार रात में करीब 11 बजे हुई। करुआपुल के पास कांवड़ियों को ले जा रहा तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। टेंपो सवार बरेली में सुभाषनगर निवासी आकाश पुत्र अक्षय, विक्की, शिवम पुत्र रामनाथ, विपुल पुत्र संजय, सागर पुत्र मुकेश घायल हो गए। कांवड़ियों की टोली में शामिल बदायूं निवासी मोहित की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति को बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। बरेली में जिमरी गांव के 35 वर्षीय कैलाश पुत्र चेतराम, तेज बहादुर (25) पुत्र रमेश, श्यामलाल (24) पुत्र बाबूलाल, बौरापुर निवासी उदयवीर (30) पुत्र धनपाल और उसी के गांव के 18 वर्षीय लालाराम पुत्र रामेश्वरा को घायलावस्था में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इसके अलावा बाइक सवार घायलों में बदायूं में सम्राटनगर निवासी 25 वर्षीय राहुल, जालंधरी सराय का 27 वर्षीय सतीश पुत्र हरीशंकर, लोचीनगला मोहल्ला निवासी राहुल (20) पुत्र रामपाल और बजीरगंज निवासी रामकिशन (25) सामने से आ रहीं दूसरी बाइकों की टक्कर से घायल हो गए। बरेली में देवचरा निवासी नन्हेलाल का 19 वर्षीय बेटा रवि और दातागंज निवासी मुनेश (30) पुत्र धर्मसिंह भी सड़क हादसे में घायल हुए। चिकित्साधीक्षक डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि घायलों में बरेली के तीन और बदायूं के एक कांवड़िये की हालत गंभीर है। चारों को रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । बता दें कि रविवार रात में कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा थी। तेज रफ्तार बाइक और मैजिक की वजह से हादसों की संख्या बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें