फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिहोरी मोड़ के पास रविवार को डीजल लेकर बाइक से घर वापस आ रहे रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सिहोरी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी शशिकांत राय पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए थे। डीजल लेकर वह वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह घर जाने के लिए गांव के मोड़ के पास पहुंचे पहले से वहां बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे उलझ गए। इसके बाद एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ था। इस संबंध में मृतक के पुत्र राहुल ने प्रधानपति सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या की घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई कामयाबी नहीं मिली है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजनों में रोष है। उधर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें