फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के अनुचर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज के अनुचर विजेंद्र का उसी के कमरे में चारपाई पर शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। इसकी भनक लगते ही मौके पर भीड़ लग गई लेकिन घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मौत की वजह को लेकर पसोपेश बना हुआ है।
विज्ञापन

मृतक अनुचर विजेंद्र (40) पुत्र स्व. लाखन सिंह कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर का निवासी था। वह बुधवार शाम को बाजार से लौटने के बाद रात में कमरे में सो गया, जबकि परिवार के सदस्य बरामदे में सो गए। होलिका दहन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह जब गुरुवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर पत्नी कमरे में अंदर पहुंची तो चारपाई पर उसे अचेत देख चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिवार के लोग भी कमरे में पहुंच गए। घर में रोने की आवाज पर जुटे आसपास के लोग भी विजेंद्र के शव को देख सकते में पड़ गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने मृतक के घरवालों से विजेंद्र की मौत की वजह जानने की कोशिश भी की लेकिन सभी ने पुलिस को यही बताया कि रात में उसने सीने में दर्द की शिकायत बताई थी, इसके बाद क्या हुआ, यह किसी को नहीं पता है। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। बाद में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें