फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटकर गिरने से 11 बीघा गन्ने की फसल झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से लगी आग में तीन किसानों के 15 बीघा खेत में खड़ी फसल झुलस गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम आमगांव के पश्चिम दिशा में वहीं के नरेश पटेल, संतोष सिंह पटेल, राजपाल सिंह पटेल की गन्ने की फसल खड़ी थी। उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे जमीन पर गिर गया, जिससे नरेेश के गन्ने की फसल में आग लग गई। आग की तेज लपटें निकलती देख गांव से भगदड़ मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। कुछ ही देर में आग संतोष और राजपाल के खेतों तक पहुंच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इकट्ठे होकर बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। ट्रैक्टर और हल चलाकर आग लगी गन्ने की फसल का हिस्सा अलग किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक तीनों किसानों की करीब 15 बीघा गन्ने की फसल झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें