फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर जेवर ले जाने और पिटवाने का आरोप

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र में रहने वाले युवक ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि कुछ दिनों पहले पत्नी घर के गहने और नकदी लेकर चली गई। अब भाइयों से पिटवा रही है। एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ग्राम रमजानपुर निवासी अखलाक मुख्तार उर्फ इमरान का निकाह तीन साल पहले कबूलपुरा गौंटिया की रहने वाली एक युवती से हुआ था। आरोप है कि रिश्तों में रार आने के बाद पत्नी पिछले साल उसकी गैरमौजूदगी में घर के गहने और लाखों की नकदी लेकर अपने मायके में चली गई। उस दिन यह जानकारी बरेली से लौटने पर पड़ोसियों ने दी। एक सप्ताह बाद ससुराल से पत्नी और बच्चों को लेने के लिए गया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और भगा दिया। आरोप लगाया कि 17 दिसंबर की रात वह अपने गांव की ओर एक टेंपो से लौट रहा था। तभी उसके बाइक सवार सालों ने अपने साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। गांव ले जाकर सालों ने उसे एक खंडहर में बंधक बना लिया। ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद वह रिहा हुआ। अखलाक ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें