फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता दंपती मर्डर केस में सीबीआई ने कई लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्राह्मपुर मोहल्ले में हुए गुप्ता दंपती मर्डर केस की छानबीन करने आई सीबीआई ने मंगलवार को कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान दंपती के छोटे बेटे हेमंत को भी गेस्ट हाउस बुलाकर जानकारी ली। बाद में मोहल्ले में पहुंचकर मौके के हालात देखे।
विज्ञापन

सीबीआई की दो सदस्यीय टीम सोमवार देर शाम बदायूं पहुंच गई थी। रात मंडी समिति के गेस्ट हाउस में ठहरी। फिर मंगलवार सुबह सीबीआई ने गुप्ता दंपती के छोटे बेटे हेमंत गुप्ता को गेस्ट हाउस बुला लिया। उसके बाद मर्डर केस से जुड़े कई बिंदुओं पर हेमंत से बातचीत की। इस दौरान सीबीआई ने हेमंत से दंपती का मोबाइल वापस लेने को भी कहा, लेकिन हेमंत ने मोबाइल लेने से मना कर दिया। फिर सीबीआई ने मोबाइल अपने पास ही रख लिया। दोपहर तक अन्य लोगों से पूछताछ चलती रही। उसके बाद सीबीआई टीम ब्राह्मपुर मोहल्ला गई, जहां कई लोगों से बात की। साथ ही दंपती के घर का निरीक्षण किया। उसके बाद टीम गेस्ट हाउस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें