फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर महोरा में संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मंगलवार देर रात मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी जयपाल ने करीब तीन साल पहले अपनी बहन सरोज (25) की शादी रूपपुर महोरा निवासी धर्मवीर के साथ की थी। करीब 12 दिन पहले सरोज ने एक बेटे को जन्म दिया था। उसका एक डेढ़ वर्षीय बेटा आर्यांश भी है। मंगलवार दोपहर सरोज किसी तरह आग में झुलस गई थी। ससुराल वालों ने बताया था कि वह खाना बना रही थी, तभी उसके कपड़ों में आग लग गई थी। उसके बाद ससुराल वालों ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार दोपहर सरोज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया और शव को मायके वालों के हवाले कर दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें