फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर दो लाख का सामान समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफनगर में चोरों ने मंगलवार रात एक घर में नकब लगाकर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। इस दौरान परिवार वाले कूलर की हवा में सोते रहे। सुबह जागे तो उन्हें चोरी होने का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात ग्राम यूसुफनगर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह कूलर की हवा में कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। उनके कमरे में भी कूलर लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर के पीछे दीवार में नकब लगा लिया और घुस गए। देवेंद्र सिंह के मुताबिक चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी और दीवान बेड के ताले तोड़ डाले। 57 हजार रुपये, दो जोड़ी कुंडल, सोने की चेन, दो जोड़ी पायल, 27 साड़ियां, मिक्सी, पीतल के बर्तन आदि करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने घर में सारा सामान फैला देखा। तब उन्होंने यूपी-100 को सूचना दी। मकान मालिक ने चोरी के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें