फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध खनन में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
विज्ञापन

हुसैनपुर के आसपास से धंधेबाजों ने कराया बालू खनन
उझानी (बदायूं)।
कछला के गंगा किनारे से बालू खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को हुसैनपुर के पास से बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को चौकी पुलिस ने पकड़ा तो हाईवे पर पुलिस को एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। धंधेबाज एक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हुसैनपुर के पास पकड़ी गई बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हुसैनपुर के ही दयाराम की निकली। दयाराम ने गांव के पास ही गंगा किनारे से अवैध खनन करके ट्रॉली लोड कराई थी। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया। इससे पहले कोतवाली पुलिस को हाईवे पर एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। उसमें भी बालू लदा था। चालक ने मालिक का नाम-पता भी पुलिस को बता दिया। उसके पास रसीद भी नहीं निकली। पुलिस की माने तो दूसरी ट्रॉली को सरौता के पास से भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला और कादरचौक के आसपास से बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के निकलने का सिलसिला कई दिनों से बना हुआ है। पिछले दिनों एआरटीओ ने ओवलोडिंग में बालू लदा डंपर भी पकड़ा था। इधर, चौकी इंचार्ज ने बताया कि कछला में 22 दिसंबर से खनन बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें