फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाने वाली लड़कियों से करता था अश्लील हरकतें, घरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
एक शोहदे ने बच्चियों का स्कूल जाना दूभर कर दिया था। आरोपी स्कूल जाने आने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करता था। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह आरोपी युवक को दबोच लिया और पीटने के बाद उझानी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई का है। गांव के आसपास पिछले कई दिनों से बच्चों और इलाके की छात्राओं ने रास्ते में एक युवक के परेशान करने और अश्लील हरकतें करने की शिकायत अपने घरवालों से की। दो दिन से उसकी तलाश में जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए एक किशोर का सहारा लिया। आरोपी युवक उसे देखकर गन्ने के खेत से बाहर निकला और किशोर के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। बाद में कोतवाली लाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि यशपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें