फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची के चोरों के खिलाफ दी गई तहरीर दबा गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में मानसिक मंदित महिला की बच्ची को चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पता चला है कि दूसरे दिन पुलिस को तहरीर भी दी गई थी लेकिन जानबूझकर मामला दर्ज नहीं किया और न ही जांच करने की जरूरत समझी गई।
विज्ञापन

यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज का है। विगत 15 अप्रैल की रात स्वास्थ्य केंद्र में एक मानसिक मंदित महिला की डिलीवरी हुई थी। 17 अप्रैैल को तड़के उस महिला की बच्ची को चोरी करने की कोशिश की गई, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया था। एमओआईसी डॉ. देवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना भी दी थी, जिस पर वह पहुंची भी लेकिन कार्रवाई करने के बजाय महिला और उसकी बच्ची को नारी निकेतन भेजना जरूरी समझा। इधर, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दातागंज सामुदायिक केंद्र के स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा। इसके लिए पूरे स्टाफ को दो दिन का समय दिया गया है। माना जा रहा है कि इसमें विभाग के खिलाफ कार्रवाई भी तय है।
-------------------------
एमओआईसी से बात की थी, उन्होंने बताया है कि बच्चा चोरी के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस को इस पर रिपोर्ट दर्ज करना चाहिए थी। मैंने एमओआईसी से तहरीर की फोटो कॉपी मांगी है। तभी उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
-------------------------
हमारे पास कोई तहरीर नहीं आई है। हमारे पास मेमो आया था, उस पर हमने कार्रवाई की और महिला को नारी निकेतन भिजवा दिया।
-अमृतलाल, इंस्पेक्टर, दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें