फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में ट्रक से सर्फ एक्सल लूटा

विज्ञापन
इसी ट्रक में लूटा गया सर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की वारदातें हो रही हैं। शुक्रवार रात घटना एमएफ हाईवे पर थाने से महज एक किमी की दूरी पर हुई। यहां सशस्त्र बदमाशों ने हरिद्वार से उन्नाव जा रहे सर्फ एक्सल भरे ट्रक का साठ फीसदी माल लूटकर अपने मिनी ट्रक में भरा और भाग निकले। थाने से एक किमी दूरी पर हुई इस घटना को बदमाश करीब आधा घंटे तक अंजाम देते रहे। ट्रक स्टाफ को पीटकर वह 32 हजार रुपये भी लूट ले गए। एसपी देहात ने मौके पर जाकर पीड़ितों से बात की।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार से किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी से सर्फ एक्सल डिटर्जेंट पाउडर लोड करके ट्रक संख्या यूपी 70 डीटी 1583 शुक्रवार रात उन्नाव के शुक्लागंज को निकला था। रात दो बजे थाने से लगभग एक किमी की दूरी पर गांव दावरी के पास पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने ओवरटेक करके ट्रक को रुकवा लिया। इलाहाबाद के थाना नवाबगंज निवासी ट्रक चालक श्रवण कुमार के मुताबिक करीब दस बदमाश मिनी ट्रक से उतरे और तमंचा उसके कान पर लगाकर उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद पिछला हिस्सा खोलकर उसके ट्रक में भरा करीब साठ फीसदी डिटर्जेंट पाउडर अपने मिनी ट्रक में भर लिया। इसकी कीमत एक लाख से भी ज्यादा बताई जा रही है। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे और ट्रक क्लीनर जितेंद्र गौतम को तमंचों की बटों से जमकर पीटा। बदमाशों ने उनके पास रखे लगभग 32 हजार रुपये भी छीन लिए। लगभग आधा घंटे तक लूटपाट के बाद बदमाश अपना मिनी ट्रक लेकर भाग निकले। घटना के बाद लुटे-पिटे चालक और क्लीनर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने बदमाशों की तलाश के बजाय पीड़ितों को ही थाने में बैठा लिया। शनिवार को भी पुलिस पीड़ितों से बंद कमरे में पूछताछ कर रही थी। शुक्लागंज से ट्रक मालिक भी आ गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले को थाना पुलिस संदिग्ध बता रही है।
-----
अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरी फैजगंज बेहटा पुलिस
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दस दिन पहले चंदौसी के पशु व्यापारियों से दिनदहाड़े ओरछी के पास 2 लाख 62 हजार की लूट की गई थी। एसओ आकाश कुमार का फोकस लूट की रकम को कम लिखाने पर रहा और खुलासा करना भूल गए। उसी रात में ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जफ रुद्दीन को पीटकर लूट की गई थी। बदमाश होमगार्ड की वर्दी तक लूट ले गए थे। घटनाओं के बाद एसपी देहात ने मुआयना करके एसओ को एक सप्ताह में वारदातों का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया था। वह खुलासे तो नहीं हुए, अब सर्फ लूट और हो गई। थाना पुलिस क्राइम कंट्रोल में फेल साबित हो रही है। पुलिस की नाक के नीचे खनन का धंधा भी बदस्तूर चल रहा है। फैजगंज में तो सफेदपोश के इशारे पर जेसीबी से तालाब पाटा जा रहा है तो नगर पंचायत में भी मिट्टी भराव हो रहा है। आसफपुर में एक दूध व्यवसायी खनन करा रहा है। शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

--
सर्फ लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वैसे घटनाक्रम को लेकर कुछ संशय है। पुलिस सच्चाई का पता लगाकर जल्दी ही घटना का खुलासा करेगी। पुराने मामलों में भी कुछ क्लू मिल रहे हैं। जल्दी ही पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन

- डॉ. एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें