फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली कारीगर को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
आकाश से पूछताछ एसआई सत्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शहर के जेसी टाकीज परिसर में बरसों से रहकर होटल पर काम करने वाले नेपाली कारीगर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में भी वजनदार चीज से उस पर प्रहार करने के संकेत मिले हैं। मरते वक्त वह भूखा था, यह बात भी पोस्टमार्टम में साफ हो गई है। परिवारीजन इस घटना में होटल मालिक पर शक कर रहे हैं। वहीं, हमेशा की तरह पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

मूल रूप से नेपाल के धनगढ़ी का निवासी रनवीर (50) कई साल से शहर के जेसी टाकीज के पास नारंग होटल में काम करता था। टाकीज के मैनेजर ने दयालुता दिखाते हुए टाकीज कैंपस का एक कमरा उसे मुफ्त में रहने के लिए दे दिया। इस बीच रनवीर ने अपनी दो बेटियों और बेटे को भी यहां बुला लिया। दोनों बेटियों की शहर में ही शादी कर दी। जबकि बेटा आकाश पड़ोस के ही दूसरे होटल पर काम करने लगा। चूंकि रनवीर शराब का आदी था, इसलिए आकाश की उससे बनती नहीं थी। वह पड़ोस में ही कमरा लेकर रहता था। सोमवार सुबह रनवीर अपने कमरे के बाहर गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे तो सूजी हुई आंखें नीली पड़ गई थीं। लग रहा था कि उसे किसी ने बुरी तरह पीटा है। जानकारी पर आकाश की मदद से स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल लाए। सुबह साढ़े दस बजे उसे भर्ती कराया गया, उसने दो घंटे बाद दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिली तो कोतवाली से एसआई सत्य सिंह पंचनामा भरने पहुंचे। उन्होंने आकाश से पूछताछ की। आकाश ने आरोप लगाया कि होटल मालिक से पिता की अक्सर मारपीट होती थी। कई बार पिता पगार मांगते तो वह मना कर देता था। इसके बाद झगड़ा होता था। चूंकि उसके पिता शराब पीकर झगड़ते थे, इसलिए वह उनसे दूर ही रहता था। उसे लगता है कि इस बार भी ऐसा ही हुआ। आरोप लगाया कि झगड़े के बाद पिता को मार दिया गया। रनवीर की शादीशुदा बेटियों ने भी ऐसा ही आरोप लगाया। कहा कि वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराएंगी।
इधर, पुलिस मान रही है कि ज्यादा शरीब पीकर गिरने से रनवीर की मौत हुई है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला सीधे तौर पर हत्या का लग रहा है। रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। हालात ऐसे हैं कि किसी वजनदार चीज से रनवीर के सिर और चेहरे पर वार किया गया है। शरीर के कई हिस्सों पर चोट का भी जिक्र रिपोर्ट में है। वहीं, मृतक का पेट बिल्कुल खाली पाया गया। इसमें शराब तो क्या अन्न का एक दाना भी नहीं था। घटना किसने और क्यों की? यह रिपोर्ट और पुलिस की निष्पक्ष विवेचना से ही सामने आ पाएगा। सदर कोतवाल अजय यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर अभी उन्हें नहीं मिली है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री यादव का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल मालिक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें