राशन वितरण में गड़बड़ी करने की शासन से की गई शिकायत पर शनिवार की शाम को पूूर्ति निरीक्षक ने सिविल लाइन स्थित एक कोटेदार की दुकान पर छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक ने साठ उपभोक्ताओं के बयान लिए। उनका कहना है कि जांच में शिकायत सही मिली है। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी।
पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने अपनी टीम के साथ सिविल लाइन में वाटर वर्क्स रोड स्थित मंजीत कौर साहनी की राशन की दुकान पर छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि छापे के दौरान दुकान में राशन का स्टाक तो सही पाया गया, लेकिन अन्य शिकायतें सही मिलीं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटेदार की शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। शासन के निर्देश पर ही कार्रवाई की गई है।
-------------
2.
कोटे का प्रस्ताव नियत तारीख पर नहीं होने पर किया हंगामा
म्याऊं। उसावां ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबई भटपुरा की कोटे की दुकान की प्रस्ताव की तारीख स्थगित करने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शनिवार को उसावां ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबई भटपुरा की कोटे की दुकान की प्रस्ताव तारीख ग्राम प्रधान तथा सचिव की ओर से ग्रामीणों को दी गई है। जिस पर दोपहर बवई और ग्राम पंचायत का गांव मिर्जापुर अतिराज में स्थिति प्राथमिक विद्यालय दोनों गांव के लोग एकत्र हुए। जहां बवई से कोटे की दुकान के दो दावेदार थे। तो वही मिर्जापुर से एक भी नहीं था। दोनों गांव के लोगों ने बताया कि बवई से दावेदार थे। दोनों लोग 10 बजे करीब आए थे। कुछ देर रुकने के बाद एक प्रत्याशी चला गया। उसके कुछ ही देर बाद ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान ने अगली तारीख दे दी। इसको लेकर दोनों गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इधर ग्राम पंचायत सचिव का कहना अगली तारीख पर दूसरा पक्ष हो या न हो प्रस्ताव कर दिया जाएगा। इस मौके पर अवधेश, सुनील, पंकज, धर्मपाल, महावीर, रामवीर, ओमवीर, भूरे, राजवीर, रिंकू, धर्मेंद्र मौजूद रहे।