फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दिनदहाड़े 26 हजार लूटे, संदिग्ध मान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। नगर में बिल्सी मोड़ पर एक युवक से दिनदहाड़े 26 हजार रुपये लूट लिए गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी रूवल गुप्ता पुत्र रमन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह नगर के चौराहे से चंदौसी बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहा था। उसके कंधे पर एक बैग टंगा हुआ था, जिसमें 26 हजार रुपये और कुछ कागजात रखे थे। तभी रास्ते में एक हॉस्पिटल के सामने उसे दो युवक मिले। वह बोले कि हम भी चंदौसी जा रहे हैं। आगे हमारी बोलेरो गाड़ी खड़ी है, हमारे साथ चलो। इस पर वह भी उनके साथ पैदल चल पड़ा। तभी एक युवक ने उससे पेन मांगा। जैसे ही उसने पेन निकालने को बैग खोला कि दूसरे ने उससे मोबाइल मांग लिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले वह दोनों उसका बैग लूटकर भाग गए। वह उनके पीछे काफी दूर तक भागा लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया और दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय चाहर ने बताया कि लूटपाट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें