फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा हटाने पहुंचे लोगों को दुकानदारों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। वरी वाले बाईपास के नजदीक खाली भूमि पर कब्जा करने की नीयत से एक व्यक्ति ने अपने समर्थकों को बुलाकर आसपास खोखों को हटाने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। खोखा मालिकों ने उन लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

दो समुदायों से जुड़े पूरे मामले में खोखा हटाने के लिए शनिवार पूर्वाह्न में कोशिश शुरू कर दी गई। एक खोखे को हटा दिया गया। इसकी भनक लगते ही खोखा मालिक लामबंद हो गए। उन्होंने भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह समेत अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। कब्जा करने की कोशिश में जुटे व्यक्ति से खोखा मालिकों के बीच जमकर कहासुनी हुई। भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक खोखा मालिकों ने आरोपियों को खदेड़ दिया। भाजपा नेता ने बताया कि कुछ लोग पालिका की भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रहे थे। पिछली बार भी निर्माण करने का प्रयास किया गया लेकिन तब आरोपियों को विरोध का सामना करना पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर का कहना है कि खोखों को हटाने के लिए कुछ लोग आए थे लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाई।
-----------
पहले से ही एक और भूखंड पर है विवाद
उझानी। कछला रोड बाजार में एक भूखंड को लेकर दूसरे दिन भी पसोपेश का माहौल बना रहा। शुक्रवार को उसे लेकर विवाद भी हो गया था लेकिन दूसरे पक्ष ने अपने मालिकाना हक का दावा करते हुए रविवार को फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से विरोध करने वालों के भी तेवर ठंडे पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें