फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में हाई अलर्ट, बंदी रक्षक लगाए, छापामारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26
विज्ञापन

पहुंच गई थी पिस्टल, होने से बचा था शूट आउट
जिला कारागार का सुरक्षा तंत्र भेदकर फरार हो गया था बंदी तो एक न की थी कोशिश
हाई अलर्ट, बंदी रक्षक लगाए, छापेमारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद चर्चा में आई बागपत जेल की तरह बदायूं जेल भी खूब चर्चा में रही। यहां 12 मई की रात न सिर्फ पिस्टल, दो मैगजीन और आठ कारतूस जेल में पहुंच गए थे बल्कि एक बंदी सुमित रस्सी के सहारे फरार हो गया था। पूरी घटना की प्लानिंग करने वाले कुख्यात अपराधी देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह ने एक होमगार्ड पर फायर भी किया था पर वह मिस हो गया था।
चंदन सिंह काफी समय से भागने की योजना बना रहा था। जिस तरह बागपत जेल में पिस्टल पहुंचाई गई। ठीक उसी समय जेल में पिस्टल पहुंची थी। दो मैगजीन और आठ कारतूस भी पहुंचे थे। फिलहाल जिस दिन से चंदन कासगंज ट्रांसफर हुआ है, उस दिन से जेल प्रशासन को राहत मिली है। धीरे-धीरे करके उसके गैंग में शामिल हुए अपराधी अलग-अलग जेलों में ट्रांसफर हो चुके हैं। अब जिला कारगार में एक अपराधी शेष रह गया है, जिसने जिला कारगार में रस्सी फेंकी थी और सुमित को भगा कर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जिला जेल की दीवारों पर तारकशी हो चुकी है। अब बागपत जेल में हुई घटना के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जगह-जगह और बैरकों के बाहर बंदी रक्षक तैनात कर दिए गए हैं। जेल की बैरकों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। सोमवार देर शाम तक चली छापेमारी में जेल प्रशासन के कुछ हाथ नहीं लगा था।
वर्जन-
बागपत जेल में हुई वारदात के बारे में हमें सुबह ही पता चल गया था। इसके लिए प्रशासन की ओर से अलर्ट भी आया है। जेल के अंदर चौकसी बढ़ा दी गई है।
-कैलाशपति त्रिपाठी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें