फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला से गायब कैंटर बरामद, हेल्पर लापता

विज्ञापन
बरामद ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। हरियाणा से हीरो कंपनी की 40 बाइक लोड करके नजीबाबाद की गोपाल हीरो एजेंसी के लिए चला कैंटर मंगलवार रात गजरौला के एक ढाबे से गायब हो गया। चालक की सूचना पर कंट्रोल रूम से आए मैसेज के बाद कुंवरगांव पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। पुलिस अब लापता हेल्पर को तलाश कर रही है। मामला लूट का है या हेल्पर ने ही शरारत की है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के गजरौला का निवासी परम सिंह सैनी एक कैंटर का ड्राइवर है। उसे हरियाणा के दारूखेड़ा से हीरो कंपनी की बाइक लोड करके नजीबाबाद पहुंचाने का काम मिला था। वह मंगलवार सुबह बाइकों को लोड करके चला और रात में गजरौला पहुंच गया। यहां उसने कैंटर एक परिचित के ढाबे पर खड़ा कर दिया और खुद खाना खाकर अपने घर जाकर सो गया। परम सिंह अपने हेल्पर बरेली के आंवला थाना अंतर्गत गांव टिकुरी निवासी मोहित पाल को ट्रक की रखवाली के लिए ढाबे पर ही छोड़ गया था। बुधवार सुबह चार बजे जब परम सिंह लौटकर ढाबे पर आया तो ट्रक गायब था। उसने तलाश किया पर मोहित का भी पता नहीं चला। इसके बाद परम सिंह ने तत्काल ही यूपी 100 को कॉल करके ट्रक चोरी होने की जानकारी थी। अमरोहा पुलिस ने आसपास के सभी जिलों में ट्रक का नंबर बताकर मैसेज जारी करा दिया।
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कुंवरगांव के गंज चौराहे पर लावारिस हालत में खड़े इस कैंटर को पीआरवी 1285 पर तैनात पुलिसकर्मी अशोक शर्मा व नरेंद्र मौर्या ने देखा। उन्होंने संदेह के आधार पर तलाशी ली तो कैंटर में बाइक भरी थीं। इसमें कोई चालक या हेल्पर नहीं था। इस पर पीआरवी ने थाने आकर एसओ को इस बारे में जानकारी दी। पता लगा कि यह वही कैंटर है, जिसका मैसेज जारी किया गया है। कुंवरगांव पुलिस की सूचना पर गजरौला थाने में बैठा परम सिंह भी यहीं आ गया। एसओ प्रदीप कुमार यादव ने उससे पूछताछ की। उसने शक जताया कि हेल्पर मोहित ही कैंटर को लेकर भागा होगा, यहां पुलिस चेकिंग आदि देखकर भाग निकला। चालक ने बताया कि कैंटर में एक बाइक कम है। एसओ ने बताया कि घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। अधिकारियों से राय लेने के बाद वह कैंटर को वहीं भेज देंगे। आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी। फिलहाल कैंटर की सुरक्षा में दो होमगार्ड की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने संदेह जताया कि बदमाशों ने कैंटर लूटकर हेल्पर को कहीं फेंक न दिया हो। हेल्पर के मिलने के बाद ही सच्चाई का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें