फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले सोते रहे, चोर समेट ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नझियाई मोहल्ले में सीताराम कश्यप के घर में छत से घुसे चोरों ने अलमारी खोलकर करीब 40 हजार रुपये कीमत का सामान समेट लिया। घरवाले बराबर कमरे में सोते रहे और चोर घटना का अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। सीताराम के घर की छत पर पहुंचे चोर किसी तरह आंगन में उतर आए। उस समय परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। तड़के जाग होने पर गृहस्वामी ने बराबर वाले कमरे की अलमारी खुली देखी तो उसमें चांदी की पायजेब, खडुआ और 10 हजार रुपये नजर नहीं आए। सीताराम ने पत्नी से भी पूछा लेकिन वह भी यह सुन दंग रह गई। सीताराम ने बताया कि चोरी में करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें