फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक के कपड़े मिले, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 26 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


लापता युवक के कपड़े मिले, अनहोनी की आशंका
दो महीने पहले पशु चराने के दौरान लापता हुआ था सावंती नगला का धीरज यादव
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ उझानी। करीब दो महीने पहले लापता हुए युवक के सोमवार को नदी किनारे कपड़े पड़े मिले। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में घंटों खोजबीन कराई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवतीनगला निवासी दीप सिंह यादव का पुत्र धीरज (19) करीब दो महीने से लापता है। लापता होने के दिन धीरज घर से पशु चराने को रेलवे स्टेशन के पास नदी किनारे गया था। उसे लापता होने के दिन से परिवार वाले लगातार तलाश कर रहे हैं। मगर धीरज का सोमवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नदी किनारे लावारिस हालत में धीरज के कपड़े (टी शर्ट और पैंट) पड़े हुए गांव के एक चरवाहा ने देखे। इसका पता लगने पर पिता दीप सिंह परिवार वालों के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने कपड़े देखकर पहचान लिए। इसकी खबर मिलने पर कछला नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को बुला लिया गया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र गौतम ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में खोजबीन कराई। मगर करीब दो घंटे की मशक्कत के बावजूद गोताखोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। दीप सिंह ने बताया कि कपड़े मिलने से धीरज के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि धीरज की गुमशुदगी पहले ही दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

---------------
लापता विवाहिता पहुंची थाने
उझानी। कछला गंगाघाट से कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन पति को घाट पर ही छोड़कर रहस्यमय हालात में लापता हुई विवाहिता रविवार शाम को मुजरिया थाने पहुंच गई। चूंकि मामला कोतवाली क्षेत्र का था, सो उसे सोमवार सुबह यहां भेज दिया गया। भनक लगते ही विवाहिता के ससुराल और मायके पक्ष के लोग कोतवाली आ धमके। पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए साथ ले जाने से इंकार कर दिया तो मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। मायके पक्ष के लोगों की मानें तो विवाहिता को उसका पति तंग करता रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें