फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर चराने गए किसान की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। हजरतरपुर थाना क्षेत्र के गांव मलूकपुर में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि उसमें मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमरपाल सुअर पालन करता था। रविवार दोपहर वह सुअर चराने घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोजने निकले। रास्ते में वह उन्हें तड़पता मिला। वह उसे लेकर उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के पास गए। वहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। अमरपाल के छोटे भाई जयपाल ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। आरोप लगाया कि एक महीने पहले गांव के ही एक व्यक्ति से भाई का झगड़ा हो गया था। तब उसने हत्या की धमकी दी थी। उन्हें लगता कि उसी ने भाई की जान ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा तो विषाक्त पदार्थ जैसे लक्षण मिले। शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया। शरीर पर चोटों के भी निशान नहीं मिले। इस मामले में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें