फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे तालाब में पड़ा मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीधा नगला के सूखे पड़े तालाब में शुक्रवार दोपहर एक नवजात का शव पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव के काफी हिस्से को जंगली कुत्तों ने नोंच डाला था। शव को देखने वालों की वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बीधा नगला के लोग सूख चुके तालाब के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें तालाब में एक नवजात का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उसी समय कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर दबतोरी चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अविवाहित लड़की ने शिशु को जन्म देकर फेंका है। इसकी पूरे गांव में चर्चा है। पुलिस के मुताबिक शव बालक का है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें